29 Mar 2024, 05:22:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान की वायुसेना ने अज्ञात ड्रोन को मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 12:40AM | Updated Date: Nov 9 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान की वायु सेना ने शुक्रवार की सुबह बंदरगाह शहर बंदर-ए-माहशहर में देश के प्रमुख पेट्रोकैमिकल संयंत्र के पास अज्ञात ड्रोन को मार गिराया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदरगाह शहर बंदर-ए-माहशहर में फारस की खाड़ी में वायु सेना ने आज तड़के एक अज्ञात ड्रोन को मार गिराया। इस बारे में अभी तक आधिकारी जानकारी नहीं मिल पायी है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इन खबरों का खंडन किया कि खुजेस्तान प्रांत में ईरानी रक्षा बलों ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। 

अमेरिका के सेंट्रल कमाण्ड ने ट्वीट कर कहा,‘‘यदि कोई विमान ईरान के क्षेत्र में मार गिराया गया है तो वह अमेरिका का नहीं है। गिनती के हिसाब से अमेरिका के सभी उपकरण पूरे है।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका के 2015 में परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद और ईरान पर प्रतिबंध लगाये जाने के पश्चात ईरान और अमेरिका के बीच पिछले वर्ष से तनाव बना हुआ है। जून में भी ईरान ने अमेरिका के एक ड्रोन को मार गिराया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »