28 Mar 2024, 18:42:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोलैंड के विटोल्ड बांका बने वाडा के नये अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:35PM | Updated Date: Nov 8 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोटावाइस। विटोल्ड बांका को विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के यहां हुये पांचवें विश्व सम्मेलन की समाप्ति के साथ वैश्विक संस्था का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसी के साथ डोपिंग के खिलाफ नये नियमों को भी मंजूरी दी गयी है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के कोड और सात अंतरराष्ट्रीय मानकों की समीक्षा के बाद उसे सम्मेलन में अनुमति दी गयी। वाडा ने डोपिंग के खिलाफ शिक्षित किये जाने और परिणामों के सही प्रबंधन के लिये पहली बार कई मानक तय किये हैं। वाडा ने दिसंबर 2017 में नये कोड और मानकों की समीक्षा शुरू कर दी थी। एथलीटों के अधिकार, डोपिंग परीक्षण लैब,सजा प्रावधान जैसे कुछ बदलावों के बाद नये कोड एक जनवरी 2021 से प्रभावी होंगे।
 
सर क्रेग रीडी ने पोलैंड के बांका को वाडा की अध्यक्षता सौंपी और उम्मीद जताई कि नये कोड डोपिंग को रोकने में अधिक प्रभावी साबित होंगे। रीडी ने कहा,‘‘ वाडा के लिये प्रभावी बने रहने के लिहाजÞ से नये नियमों और बदलावों को लाना जरूरी था। हमें इन खेलों से जुड़े सदस्यों ने दुनियाभर से अपने सुझाव और टिप्पणियां भेजे थे जिसके बाद हम इसे लागू कर सके हैं।’’ पूर्व 400 मीटर धावक और पोलैंड के मौजूदा खेल एवं पर्यटन मंत्री बांका ने अपनी नियुक्ति पर कहा,‘‘हम सतत डोपिंग रोधी कार्यक्रम दुनियाभर में चलाना चाहते हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में जिन एथलीटों ने पदक जीते उनमें से 10 फीसदी उन देशों से आते हैं जहां कोई डोपिंग रोधी कानून नहीं है या बहुत सीमित है। इसे बदलना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »