25 Apr 2024, 09:12:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 2:01PM | Updated Date: Nov 8 2019 2:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजल्स। कैलिफोर्निया के अपलैंड शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक मकान पर गिर गया जिसमें एक पायलट की मौत हो गई। सैन बर्नार्डिनो काउंटी अग्निशमन विभाग ने बताया की गुरुवार को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और विमान में अकेले सवार पायलट को लगे गंभीर चोटों की पुष्टि की। यह विमान अपलैंड के केबल हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और गुुरुवार की सुबह यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान बहुत ही कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान जिस मकान पर गिरना उसमें एक व्यक्ति और उसका बेटा मौजूद था। घटना के समय ये दोनों सुरक्षित मकान से बाहर निकलने में कामयाब रहे। पड़ोस में रहने वाली एन बरडेट्ट ने बताया कि दुर्घटना के समय उसे अचानक विस्फोट होने जैसी आवाज सुनाई दी थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया और जांच जारी है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »