28 Mar 2024, 23:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने अफगानिस्तान में चार जजों की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 7:12PM | Updated Date: Nov 7 2019 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के पूर्वी पकतिया प्रांत में काबुल-लोगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार न्यायाधीशों की हत्या की। पकतिया गर्वनर के प्रवक्ता अबदुल्लाह हसरत ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। न्यायाधीश पकतिया से काबुल की ओर जा रहे थे। यह हादसा लोगार प्रांत के मोहम्मद अघा जिले के बाकी अबाद इलाके में हुआ। हसरत ने बयान जारी कर इस हमले में मारे गए न्यायाधीशों के नाम की पहचान की। उन्होंने कहा,‘‘ क्रिमिनल अदालत के निदेशक खेरुल्लाह के पुत्र नूरुल्लाह कुरबानी, सिविल कोर्ट के न्यायाधीश शुक्ररुल्लाह के पुत्र जेनुल्लाह हफजी, मोहम्मद ईमाल और सैद काबिर शामिल हैं।’’  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »