20 Apr 2024, 03:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेफ सेशंस अलबामा सीनेट सीट की दौड़ में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:58PM | Updated Date: Nov 7 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस अलबामा में सीनेट सीट के लिए चुनाव लड़ेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन में सेवा देने के लिए पद से इस्तीफा देने से पहले वह इस सीट से 1997 से 2017 तक सीनेट के सदस्य थे। पोलिटिको न्यूज वेबसाइट के अनुसार सेशंस गुरुवार को अपने अभियान की घोषणा कर सकते हैं। जो कि सीनेट चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन से ठीक पहले दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की मध्यस्थता मामले की जांच में शामिल होने से इनकार करने के कारण राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेशंस को अटॉर्नी जनरल पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था जिसके एक साल बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »