दुशांबे। ताजिकिस्तान के अधिकारियों ने सीमा पर हुए हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हाथ बताया है। इस हमले में 17 लोग मारे गये। सूत्रों के अनुसार ताजिकस्तान-उज्बेकिस्तान सीमा में बुधवार तड़के आतंकवादी हमले में 15 आईएस आतंकवादियों समेत 17 लोग मारे गए और एक महिला सहित पांच अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किये गये थे।
दोनों ओर से चली गोलीबारी के में दो जवान भी मारे गये। जिसमें से एक ताजिक सीमा गार्ड और दूसरा पुलिसकर्मी है। आईएस ने हालांकि इस हमले में शामिल होने की पुष्टि अभीतक नहीं की है जिसके कारण संशय की स्थिति बनी हुई है। सरकारी खोवर संवाद समिति के अनुसार आईएस आतंकवादियों ने रविवार को अवैध रूप से अफगानिस्तान से सीमा पार की थी।