29 Mar 2024, 18:09:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शेख खलीफा चौथी बार यूएई के राष्ट्रपति निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 2:17PM | Updated Date: Nov 7 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात की सर्वेच्च परिषद ने शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को चौथी बार पांच वर्षें के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित घोषित किया है। गल्फ न्यूज ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि सर्वेच्च परिषद ने संविधान के प्रावधानों के तहत शेख खलीफा के व्यापक नेतृत्व में अगाध विश्वास व्यक्त किया।
 
साथ ही विकास और समृद्धि की यात्रा जारी रखते हुए देश के आम लोगों की भावनाओं को पूरा करने की शुभकामनाएं दीं। तत्कालीन राष्ट्रपति एवं शेख खलीफा के पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान  की 03 नवंबर 2004 को मौत के बाद सर्वेच्च परिषद ने पहली बार उन्हें राष्ट्रपति बनाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »