19 Apr 2024, 02:42:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुर्किना फासो में खनिकों पर हमला, 37 मरे, 60 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:39PM | Updated Date: Nov 7 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औगादोगु। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कनाडा की एक खनन कंपनी के कर्मियों के काफिले पर घात लगाकर किए गए आतंकवादी हमले में 37 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गये। यह पिछले पांच साल में सबसे घातक आतंकवादी हमला है। पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर सैदोउ सानोउ ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बुधवार को उन पांच बसों पर घात लगाकर हमला कर दिया जिनमें कनाडाई सेमाफो खनन कंपनी के स्थानीय कर्मी, ठेकेदार और आपूर्तिकर्ता सवार थे।
 
इस हमले में 37 लोगों की मौत हो गयी और अन्य 60 घायल हो गये है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक सेना की सुरक्षा में जा रही इन बसों पर घात लगाकर किया गया हमला तापोआ प्रांत स्थित बौंगू सोने के खदान से 40 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। हाल के वर्षों में बुर्किना फासो गंभीर आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है और जिसे रोकने के लिए सेना के जवान तत्पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »