28 Mar 2024, 14:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोलंबिया के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 11:51AM | Updated Date: Nov 7 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। कोलंबिया के रक्षा मंत्री गुईल्लेर्मो बोटेरो ने एक पूर्व विद्रोही समूह के सदस्यों के खिलाफ सुरक्षा अभियान के दौरान मौतों का खुलासा करने में अपनी विफलता के मद्देनजर पद से इस्तीफा दे दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा,‘‘आज राष्ट्रीय रक्षा मंत्री की बर्खास्तगी पर राष्ट्रपति इवान ड्यूक के साथ हुई एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।’’ इस घोटाले के सामने आने के बाद पता चला कि रिवोलूशनरी आर्मड फोरसेस ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) ग्रुप के खिलाफ ऑपरेशन जिसमें अधिकारियों ने सफलता हासिल की थी। सेना ने न केवल 14 आतंकवादियों को मारा बल्कि आठ नाबालिगों को सेना में भर्ती भी कर लिया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »