29 Mar 2024, 15:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में डाकुओं के हमले में 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 2:18AM | Updated Date: Nov 7 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मारसबित। केन्या के मारसबित काउंटी इलाके में बुधवार को डाकुओं के हमले में दो पुलिसकर्मीयों समेत कम से कम ग्यारह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मारसबित काउंटी पुलिस कमांडर स्टीव ओलो ने मृतकों की पुष्टि करते हुए कहा कि जलदेसा और कुकुतो इलाके में यह हमला हुआ है जिसकी वजह से यहां तनाव की स्थिति बनी गयी है। यह दोनों इलाके इथोपिया सीमा के नदजीक पड़ते है। 

उन्होंने कहा कि डाकुओं ने लोगों की वाटरिंग पॉइंट पर हत्या की जिसकी वजह से आस-पास के निवासी डर के मारे अपने घरों को छोड़ कर दूसरी जगह चले गए है। मारसबित के गवर्नर महमूद मोहम्मद अली ने कहा कि 500 से अधिक डाकुओं ने साकू क्षेत्र में दो गावों पर हमला किया। डाकुओं के साथ गोलीबारी के बाद से दो पुलिसकर्मी भी लापता हो गये है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »