29 Mar 2024, 18:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोगो में समुद्री डाकुओं ने चार का अपहरण किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 6:43PM | Updated Date: Nov 5 2019 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। अफ्रीकी देश टोगो में समुद्री डाकुओं ने सोमवार को यूनानी टैंकर पर हमला कर चालक दल के चार सदस्यों का अपहरण कर लिया। यूनान के शिपिंग मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बंदूकधारी समुद्री डाकुओं ने टोगो की राजधानी लोम में खड़े जहाज पर हमला कर 24 चालक दल के सदस्यों में से चार को बंधक बना लिया। अपरहण किये गए सदस्य में दो फिलीपींस, एक जॉर्जिया और एक यूनान का नागरिक है। विज्ञप्ति के अनुसार यूनानी अधिकारी शिपिंग कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं जो टैंकर का प्रबंधन करता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »