18 Apr 2024, 13:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चिली में पुलिस, प्रदर्शनकारियों में झडप, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 11:15AM | Updated Date: Nov 5 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैंटियागो। चिली की राजधानी सैंटियागों में एक रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 100 से अधिक चिली संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाली। राष्ट्रीय पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पीनी की बौछार को इस्तेमाल किया।  प्रदर्शनकारियों ने इटली स्क्वायर पर अधिकारियों में मोलोटोव कॉकटेल फेंकें जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर यह कार्रवाई की।
 
मीडिया के अनुसार दो अधिकारी गंभीर रूप से झुलस गये है लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। चिली में अक्टूबर की शुरुआत में सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई। प्रदर्शनकारी मेट्रो किराये में वृद्धि पर विरोध जात रहे थे। जो पहले शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन चला लेकिन बाद में इसने हिंसक विरोध का रूप ले लिया। सरकार में फेरबदल के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहा, फेरबदल की मांग में गृह और वित्त मंत्रियों को बदलना भी शामिल था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »