28 Mar 2024, 18:02:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बोको हराम के कई आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 12:14PM | Updated Date: Nov 4 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर प्रांत बोर्नो प्रांत में वायु सेना के जवानों ने बोको हराम के एक गुप्त ठिकाने को नष्ट करते हुए उसके कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। वायु सेना के प्रवक्ता इबिकुंले दरामोला ने रविवार को बताया कि वायु सेना द्वारा नष्ट किया गया आतंकवादियों का गुप्त ठिकाना उत्तरी बोर्नो के लेक चाद में स्थित था। उन्होंने कहा,‘‘वायु सेना द्वारा चलाये गये अभियान के दौरान बोको हराम के कई आतंकवादी मारी गये हैं। ’’उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना बना रहा है। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया और उनके एक गुप्त ठिकाने को नष्ट करते हुए कई आतंकवादियों को मार गया। अंतिम सूचना मिलने तक आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »