20 Apr 2024, 17:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में मुठभेड़ में आठ आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 2:49AM | Updated Date: Nov 4 2019 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम आठ आतंकवादी मारे गये। 205वीं कोर के प्रवक्ता ख्वाजा याहया अलावी ने बताया कि शवालीकोट जिले के स्पिन घर इलाके में अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच कल रात मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गये। इसी तरह उरुजगन प्रांत के खस उरुजगन जिले में एक अन्य घटना में एक तालिबान कमांडर और 15 आतंकवादियों की मौत हो गयी।
 
ये आतंकवादी अपने द्वारा बिछायी गयी बारूदी सुरंग की चपेट में आकर मारे गये। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में 28 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों के बाद से सरकार और तालिबान के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ गयी है। तालिबान ने सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। उसने लोगों से राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी और कई हमले भी किये लेकिन चुनाव रद्द कराने में नाकाम रहें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »