29 Mar 2024, 16:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी के युवराज को डेट कर रही ये अभिनेत्री - गिफ्ट में दिया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 12:30PM | Updated Date: Nov 3 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और गायिका लिंडसे लोहान इन दिनों सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों को बहुत बार साथ देखा गया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस और लिंडसे लोहान के बीच अफेयर चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस अपने प्राइवेट जेट से लिंडसे लोहान से मिलने के लिए जाते हैं और उन्हें तोहफे देते हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने हाल ही में अमेरिकी एक्ट्रेस को गिफ्ट में एक क्रेडिट कार्ड भी दिया था। हालांकि, लिंडसे के रिप्रेजेंटेटिव ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। 
 
वहीं अभिनेत्री लिंडसे के पिता माइकेल ने कहा कि उनकी बेटी का सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ अलौकिक और सम्मानजनक रिश्ता है। उन्होंने दोनों के बीच रोमांस की खबरों को खारिज कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट से बातचीत में माइकेल लोहान ने कहा कि उनकी बेटी क्राउन प्रिंस के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं है। उन्होंने कहा, वे दोनों केवल दोस्त हैं। सऊदी क्राउन प्रिंस और एक्ट्रेस लिंडसे लोहान के बीच क्या चल रहा है? बता दें कि सऊदी क्राउन प्रिंस वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खाशोग्जी की हत्या के आरोप में घिरे हुए हैं। लोहान के पिता ने इस बारे में कहा कि इनमें से कोई भी आरोप सच साबित नहीं हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »