25 Apr 2024, 02:42:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी अंतरिक्ष यात्री क्रिकालेव को जापान का सर्वोच्च सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 9:52AM | Updated Date: Nov 3 2019 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान सरकार ने रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई क्रिकालेव और रूसी राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सहयोग के विशेष दूत मिखाइल शिदकॉय को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है। जापान सरकार ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि श्री शिदकॉय को द्वितीय श्रेणी का स्वर्ण एवं रजत स्टार दिया गया है जबकि रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोस्मोस में मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक क्रिकालोव ने तृतीय श्रेणी का पुरस्कार हासिल किया है। राइजिंग सन सम्मान से रूस के चार अन्य उल्लेखनीय सांस्कृतिक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया है। वर्ष 1875 में राइजिंग सन सम्मान की स्थापना की गई थी और यह जापान को सर्वोच्च सम्मानित सम्मान है। जापानी सरकार द्वारा दिए जाने वाले दो अन्य सम्मान राजाओं, देशों के प्रमुखों और राजनेताओं के लिए आरक्षित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »