20 Apr 2024, 16:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की नयी अवधारणा आसियान को कमजोर करेगी- रुस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 9:50AM | Updated Date: Nov 3 2019 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रुस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका द्वारा हाल ही में दक्षिण एशिया के बारे में नयी अवधारणा दक्षिण एशियाई संगठन (आसियान) को कमजोर कर सकती है। मेदवेदेव ने बैंकाक पोस्ट अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा दक्षिण एशिया में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। अमेरिका की दक्षिण एशिया के विकास के लिये हिन्द- प्रशांत क्षेत्र (आईआरपी) को मुक्त और खुला किये के प्रयासों की अवधारणा दक्षिण एशिया संगठन (आसियान) कमजोर कर सकती है। उन्होंने ने जोर देकर कहा कि आईपीआर पर की गयी पहल आसियान के संस्थापक सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा हम अमेरिकी पहल को आसियान देशों के लिए एक गंभीर चुनौती मानते हैं। दिमित्री मेदवेदेव आसियान व्यापार और निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे। इस दौरान वह कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »