19 Apr 2024, 21:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में 57 आतंकवादी ढेर : सेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 5:03AM | Updated Date: Nov 3 2019 5:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के सेंट्रल गजनी, उत्तरी बगलान और पश्चिमी हेरात सहित कई प्रांतों में सुरक्षा अभियानों के दौरान सेना ने कम से कम 57 तालिबानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। अफगानिस्तान सेना ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। सेना की 203वीं थंडर कोर के अनुसार विशेष बलों ने गजनी में काराबाग जिले के क्रोसई इलाके में एक कार को निशाना बनाया जिसमें विस्फोटक भरा हुआ था। सेना ने अपने बयान में बताया, ‘‘क्रोसई इलाके में अफगानिस्तान सेना ने अभियान के दौरान सात आतंकवादियों को मार गिराया और अन्य आठ घायल हो गये।’’ 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार देश के उत्तर में बगलान सहित अन्य प्रांतों में भी सैन्य अभिययान चलाया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता राहुल्लाह अहमदजई ने बताया, ‘‘अफगान बलों ने उत्तरी बगलान प्रांत के दहाना ई घुरी जिले में तालिबानियों पर कल रात कार्रवाई शुरू की और तालिबानी एक कमांडर सहित 14 आतंकवादी मारे गये और अन्य आठ घायल हो गये। एक अन्य सैन्य अभियान देश के पश्चिम में हेरात प्रांत के शिनदाद में नौ आतंकवादी मारे गये और अन्य 11 घायल हो गये। मंत्रालय ने बताया, ‘‘अफगान कमांडों बलों ने कल रात हेलमंद प्रांत के नहरी सराज जिले में अभियान शुरू किया जिसमें पांच तालिबानी आतंकवादी मारे गये और अन्य सात घायल हो गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »