20 Apr 2024, 13:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 4:02AM | Updated Date: Nov 3 2019 4:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताशकंत। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य दवाओं और शिक्षा सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल निजामोविच ने यहां शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 18वीं बैठक में हिस्सा लेने के बाद द्विपक्षीय रक्षा वार्ता की। 

सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उनकी ताशकंत में मेजर जनरल निजामोविच के साथ सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान गहरी मित्रता और सामरिक साझीदार के तौर पर सहयोग के संबंध साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग, क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने का एक कारक है। रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत-उज्बेकिस्तान ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए सैन्य दवाएं और सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग से आपसी हितों के क्षेत्रों में संपर्क बढ़ेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »