28 Mar 2024, 22:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन में विस्फोट, दो लोगों की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 11:01AM | Updated Date: Oct 23 2019 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। कीव पुलिस ने इसकी सूचना दी। कीव पुलिस के प्रवक्ता अन्ना जुबरेवा ने कहा, ‘‘राजधानी में हुए विसफोट के बाद पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इस विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक युवा महिला घायल हो गयी जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’  प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे हुआ। कीव पुलिस के अनुसार विस्फोट सेंट्रल पुष्किनस्का स्ट्रीट में हुआ। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धमाका प्रोरॉक क्लब के पास हुआ।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »