29 Mar 2024, 19:52:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

OMG! लव लेटर जलाते-जलाते प्रेमिका ने जला दिए लाखों रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 2:44PM | Updated Date: Sep 23 2019 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका को अपने प्रेमी के लव लेटर जलाना इतना महंगा पड़ेगा उसने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, अमेरिका के नेब्रास्का में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की अपने अपार्टमेंट में बैठकर अपने पूर्व प्रेमी का लव लेटर जला रही थी, लेकिन गलती से उसने कुछ ऐसा कर दिया कि अपार्टमेंट को लाखों रुपए का चूना लग गया।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिउना चैनेल लिलार्ड नाम की लड़की ब्यूटेन टॉर्च की मदद से अपने पूर्व प्रेमी के प्रेम पत्रों को जला रही थी, लेकिन उसमें आग नहीं पकड़ रहा था। इसके बाद उसने कुछ प्रेम पत्रों को वहीं फर्श पर छोड़ दिया और सोने चली गई। कुछ देर के बाद जब वो उठी तो उसने देखा कि कमरे का कारपेट जल रहा है, जिसके बाद उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया और घर में आग लगने की सूचना दी।
 
दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत को नहीं हुआ, लेकिन आग लगने से अपार्टमेंट को 4000 डॉलर यानी करीब दो लाख 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि लापरवाही से आग जलाने के आरोप में महिला पर कार्रवाई की जा सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »