19 Apr 2024, 14:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान तूफान में 30 घायल, 60000 घरों की बिजली कटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 10:50AM | Updated Date: Sep 23 2019 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में भीषण तूफान तपाह के कारण विभिन्न प्रांतों में कम से कम 30 लोग घायल हो गये जबकि करीब 60 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। स्थानीय मीडिया की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक तूफान के कारण ओकीनावा, सागा, नागासाकी और मियाजाकी प्रांत गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। तूफान ने दक्षिणी और दक्षिणपश्चिमी इलाके में दस्तक दिया था।
 
क्युशु द्वीप में करीब 50 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है जबकि यामागुची प्रांत के होंशु प्रांत में नौ हजार घरों की बिजली कटी हुयी है। फान के कारण सोमवार को 54 घरेलु उड़ानो को रद्द कर दिया गया है। यह तूफान अभी जापान सागर से होता हुआ पूर्वाेत्तर इलाके की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की रात जापान के उत्तरी द्वीप  होक्काइडो में इस तूफान के पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »