29 Mar 2024, 16:53:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने कहा खाड़ी देशों से दूर रहे विदेशी सेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:11AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिकी सेना को सऊदी अरब में भेजने पर प्रतिक्रिया करते हुए तल्ख अंदाज में कहा है कि विदेशी सेना खाड़ी की सुरक्षा के लिए खतरा है और इन्हें बाहर ही रहना चाहिए। बीबीसी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक रूहानी ने कहा कि विदेशी सेना अपने साथ हमेशा दुख और पीड़ा लाती है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने सऊदी अरब में दो पेट्रोलियम रिफाइनरी में ड्रोन हमले के बाद वहां अपनी सेना भेजने का फैसला लिया था। दोनों ही देश इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार मान रहे हैं। रूहानी ने कहा कि ईरान आने वाले दिनों में संयुक्त राष्ट्र में खाड़ी देशों के लिए नई शांति पहल का प्रस्ताव रखेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »