29 Mar 2024, 06:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 9:13AM | Updated Date: Sep 22 2019 9:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मलूकू में रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गयी, लेकिन सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है। मौसम एवं भूगर्भीय एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार आज सुबह 2:53  महसूस किये गये भूकंप के झटके का केंद्र इंडोनेशिया के मलूकू प्रांत के तेंगारा बरत जिले से 165 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में समुद्र तल से 11 किलोमीटर की गहरायी में था। भूगर्भीय एजेंसी ने कहा, ‘‘सुनामी की संभावना के कोई लक्षण  दिखाई नहीं दिये हैं। इस वजह से हम सुनामी की चेतावनी जारी नहीं कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में भूकंप का खतरा हमेशा मंडराते रहता  है क्योंकि यह ‘प्रशांत रिंग ऑफ फायर’ नामक एक कमजोर और भूकंप प्रभावित क्षेत्र पर स्थित है।       
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »