29 Mar 2024, 16:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 23 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2019 12:42PM | Updated Date: Sep 21 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के तीन अलग-अलग प्रांतों में सुरक्षा बलों की ओर से किये गये हवाई हमलों में 23 तालिबान आतंकवादी मारे गये। सरकारी मीडिया खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि ये हवाई हमले कंधार, गजनी और बादगिस प्रांतों में किये गये। कंधार प्रांत के अर्गिस्तान जिले में किये गये हवाई हमले में 10 आतंकवादी मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। गजनी प्रांत के अंदार जिले में हुए हवाई हमले में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि बदगिस प्रांत के बाला मुर्गाब जिले में हुए एक अन्य हमले में 10 आतंकवादी मारे गये। आतंकवादी संगठन तालिबान और इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों के कारण अफगानिस्तान काफी समय से अस्थिर सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »