पुडुकोट्टाई। श्रीलंका नौसेना ने बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और गैर कानूनी ढंग से मछलियां पकड़ने के आरोप में पांच भारतीय मछुआरों को गिरफ्त्तार कर उनके जाल और नौका को जब्त कर लिया। श्रीलंका नौसेना की तरफ से यहां भेजी गई एक विज्ञप्ति में मत्स्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार मछुआरे पुड्डुकोट्टाई जिले के जेगड़ापट्टिनम तटीय बस्ती के रहने वाले हैं।
जेगडापट्टिनम से बुधवार सुबह 400 से अधिक मछुआरे 80 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने निकले थे और श्रीलंका नौसेना के गश्ती दल ने एक नाव में सवार पांच मछुआरों को कोविलन पांइट के उत्तर-पश्चिम में गहरे पानी में उतरने तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में पकड़ लिया। नौसेना ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए मछुआरों और उनकी नाव को जाफना में मत्स्य अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।