29 Mar 2024, 06:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में आत्मघाती हमले में 22 मरे, 38 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:02AM | Updated Date: Sep 18 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के मसूद स्क्वेयर के पास मंगलवार को हुए जबरदस्त आत्मघाती हमले में छह सैनिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी और 38 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मसूद स्क्वेयर के पास हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 22 लोग मारे गये। मृतकों और घायलों में बच्चे तथा महिलाएं भी शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने एहतियातन इलाके को चारो ओर से घेर लिया है। अब तक किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान में आज यह दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे पहले परवान प्रांत में राष्ट्रपति अशरफ गनी की चुनावी रैली के पास हुए जबरस्त विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गये। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »