19 Apr 2024, 12:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शेख हसीना पांच अक्टूबर को करेंगी मोदी से मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:48PM | Updated Date: Sep 16 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच अक्टूबर को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। बंगलादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमीन ने कहा कि हसीना तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत का दौरा करेंगी। वह तीन अक्टूबर को भारतीय आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगी। मोमीन ने पत्रकारों को बताया कि हसीना तीन और चार अक्टूबर को भारतीय आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेंगी इसके बाद वह पांच अक्टूबर को मोदी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
 
बंगलादेश के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें भारत पर भरोसा है तथा भारत का कहना है कि असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का मुद्दा उसका आंतरिक मामला है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले 10 वर्षों के दौरान 100 से अधिक समझौते किए गए हैं, जिनमें से से 68 समझौते केवल पिछले तीन वर्षों के दौरान ही किए गए हैं। दोनों देशों के बीच तीन दशकों से चला आ रहा जमीन विवाद भी सुलझा लिया गया है। हालांकि तीस्ता नदी जल समझौता अभी भी सुलझाना बाकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »