19 Apr 2024, 14:29:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने रेड क्रास पर लगाये गये प्रतिबंध को रद्द किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 3:33PM | Updated Date: Sep 15 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस  समिति की गतिविधि पर लगाये गये प्रतिबंध  को तालिबान ने रविवार को समाप्त कर दिया और अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मानवीय कार्य कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है। तालिबान ने टीकाकरण मिशनों के दौरान मानवीय एजेंसियों पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए अप्रैल में रेड क्रास और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर प्रतिबंध लगा दिया था। कतर की राजधानी दोहा में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद मानवीय सहायता को नए वादों से अलग रखते हुए पुराने समझौते का पालन करने पर सहमति जतायी है। इसके बाद तालिबान ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मानवीय सहायता के लिये गतिविधियां चलाने की अनुमति दे दी है। तालिबान ने कहा कि वह क्षेत्र में रेड क्रास के कर्मचारियों को सुरक्षा की पूरी गारंटी देने का वादा करता है। इस संदर्भ में सभी कमांडरों को निर्देश दे दिये गये है कि वे रेड क्रास की गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त करें और कर्मचारियों और उपकरणों के लिए सुरक्षा के प्रति सजग रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »