29 Mar 2024, 11:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चोरी हुआ डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट होने वाला सोने का टॉयलेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:37PM | Updated Date: Sep 15 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस की आर्ट प्रदर्शनी में रखे गये 18 कैरेट सोने से निर्मित ‘अमेरिका’ नाम के बेशकीमती टॉयलेट को चोरों ने चुरा लिया है। थेम्स वैली पुलिस ने शनिवार को बताया कि आज सुबह चार बजकर 57 मिनट पर हमें टॉयलेट चोरी होने की सूचना मिली । इटली के कलाकार मौरीजियो कैटलान ने ऑक्सफोर्डशायर स्थित ब्लेनहेम पैलेस की आर्ट प्रदर्शनी में इस टॉयलेट को रखा था। प्रदर्शनी को गुरुवार को आम लोगों के लिए खोला गया था और टॉयलेट की कीमत 35.5 करोड़ रुपये बतायी गयी है। वर्ष 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस सोने के टॉयलेट को देने की पेशकश की गई थी। पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान इमारत को भी नुकसान पहुंचाया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि टॉयलेट की चोरी के लिए चोरों ने दो गाड़ियों को इस्तेमाल किया होगा। मामले में 66 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »