29 Mar 2024, 19:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हीथ्रो हवाई अड्डे पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार लोगों में से 16 लोग रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 9:19AM | Updated Date: Sep 15 2019 9:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन पुलिस ने कहा है कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर प्रदर्शन करने को लेकर गिरफ्तार किये गये 19 लोगों में से 16 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को कहा, ‘‘हीथ्रो हवाई अड्डे के आसपास प्रदर्शन करने को लेकर शनिवार को 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 16 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।’’ पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों को सार्वजनिक साजिश के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किये गये लोगों में कथित तौर पर  ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन ग्रुप’ के सह संस्थापक रोजर हल्लम भी शामिल थे। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार पुलिस ने उन्हें पर्यावरण को लेकर शनिवार हीथ्रो हवाई अड्डे के पास हुए प्रदर्शन के दौरान ड्रोन उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि हीथ्रो हवाई अड्डे के विस्तार विशेषकर एक हवाई पट्टी के निर्माण के खिलाफ ‘एक्सटिंक्शन रिबेलियन ग्रुप’ तथा ‘हीथ्रो पॉज ग्रुप्स’ के सदस्यों ने शनिवार को प्रदर्शन किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »