19 Apr 2024, 07:43:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर एक सैनिक मारा जाना स्वीकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:21AM | Updated Date: Sep 15 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रावलपिंडी। पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि हवेली जिले के हाजीपीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के साथ गोलीबारी में उसक एक सैनिक मारा गया है। पाकिस्तान सेना के जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को जवान का मारा जाना स्वीकार किया। मारे गए सैनिक का नाम हवलदार नासिर हुसैन है और वह 16 वर्ष से पाकिस्तान की सेना में तैनात था।

इससे पहले पाकिस्तान ने बुट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर 16 अगस्त को सिपाही मुहम्मद सिराज का मारा जाना स्वीकार किया था। सेना के जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक ने ट्वीट कर आज पाकिस्तानी सैनिक का मारा जाना स्वीकार किया। मृतक सैनिक पाकिस्तान की मीडिया विंग में कार्यरत और पंजाब के नारोवाल का निवासी था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »