20 Apr 2024, 13:45:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उरुग्वे ने वेनेजुएला में सैन्य संघर्ष के खतरे पर जतायी चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 9:21AM | Updated Date: Sep 14 2019 9:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोंटेवीडियो। उरुग्वे ने वेनेजुएला में सैन्य संघर्ष के खतरे पर चिंता जतायी है और कहा है कि कुछ देश सैन्य हस्तक्षेप के विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं। उरुग्वे के रक्षा मंत्री जोस बायर्डी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘वेनेजुएला में सैन्य संघर्ष  भड़कने की संभावना है। संघर्ष वाले क्षेत्र के आसपास स्थायी तनाव हैं और ऐसे समय में कुछ लैटिन अमेरिकी देश संघर्ष वाले क्षेत्र में सैन्य समाधान के विचारधारा बढ़ावा दे रहे हैं। सैन्य संघर्ष इस क्षेत्र के लिए एक आपदा होगी।’’ उन्होंने वेनेजुएला की स्थिति को संस्थागत संकट करार दिया और कहा कि उनका मानना है कि वेनेजुएला में विपक्ष सक्रियता के साथ सैन्य हस्तक्षेप का आव्‍हान कर रहा है। उन्होंने सरकार और विपक्ष से देश में उत्पन्न संकट के समाधान का तरीका तलाशने की अपील की। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »