19 Apr 2024, 10:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इतनी जोर से हंसी महिला की जबड़ा आ गया बाहर, मुंह रह गया खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:50PM | Updated Date: Sep 13 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन के गुआंगझू से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक ट्रेन में महिला इतनी जोर से हंसी की उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया। यह घटना चीन के गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू दक्षिण रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में हुई। पिछले रविवार, सफर करते वक्त महिला इतनी जोर से हंसी की उसका जबड़ा डिस्लोकेट हो गया। ट्रेन में सफर के दौरान ये महिला किसी बात पर इतनी जोर से हंसी कि उसका जबड़ा अपनी जगह से हट गया। जबड़ा हिल जाने की वजह से उसका मुंह खुला का खुला रह गया। डॉक्टर ने काफी देर तक कोशिश के बाद किसी तरह उसका मुंह बंद किया। रविवार को हुई ये घटना दुनियाभर की मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा बटोर रही है।
 
यह घटना 8 सितंबर की है, जो स्थानीय मीडिया बुधवार को सामने आई। ठीक होने के बाद महिला ने बताया कि पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। प्रेग्नेंसी के दौरान उल्टी करते वक्त भी उनका जबड़ा बाहर आ गया था। न्यूज वेबसाइट ने डॉक्टर लियो वेशेंग के हवाले से लिखा, अचानक हंसते-हंसते महिला का मुंह खुला रह गया था। डॉक्टर को लगा कि महिला को दौरा पड़ा, क्योंकि वे बोल नहीं पा रही थीं। उन्होंने महिला से बात की, तब मामला समझ में आया और फिर दो बार कोशिश करने के बाद जबड़ा ठीक किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »