28 Mar 2024, 18:41:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहामास में डोरियन तूफान के बाद करीब 2,500 लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:08AM | Updated Date: Sep 13 2019 1:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहामास। आपातकालीन अधिकारियों के अनुमान के अनुसार बहामास द्वीपसमूह से विनाशकारी तूफान डोरियन के गुजरने के बाद करीब 2,500 लोग लापता हैं। खबरों के अनुसार, अब तक की आधिकारिक गणना के अनुसार इस तूफान में कम से कम 50 लोगों की जान जा चुकी है। बहामास की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता कार्ल स्मिथ ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मरने वालों की संख्या में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। लापता लोगों की संख्या पर आपता प्रबंधन एजेंसी ने स्वीकार किया कि 2,500 का आंकड़ा कुछ हद तक कम हो सकता है।
 
एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी वर्तमान में नासाउ की राजधानी के पास न्यू प्रोविडेंस द्वीप पर बनाए गए आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों की सूची बनाएंगे। वहीं बहामास सरकार ने बुधवार को स्थानीय मीडिया द्वारा चलाई जा रही द्वीपसमूह पर तूफान से हजारों लोगों की मरने की खबर को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया। बहामास राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मार्विन डेम्स ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वह उन रिपोर्टों से चिंतित थे, जिसमें कुछ 3,000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »