29 Mar 2024, 12:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काँगो में ट्रेन दुर्घटना में 50 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 12:22AM | Updated Date: Sep 13 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंशासा। काँगो के दक्षिण पूर्वी तांगानयिका प्रांत में गुरुवार तड़के एक रेलगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और कईं अन्य घायल हो गए। मानवीय राहत मामलों के मंत्री स्टीव मबीकाई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘ एक और सड़क हादसा, तागांनयिका प्रांत में तड़के तीन बजे रेलगाड़ी पटरी से उतरी, अभी तक के आंकड़े, 50 लोगों की मौत और कई घायल।’’ 

उन्होंने इस हादसे में हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और  यह घोषणा भी की कि सरकार इस तरह के हादसों से निपटने के लिए एक बैठक कर रही है। इससे पहले कासाई प्रांत में मार्च माह में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से 32 लोगों की मौत हो गई थी और 91 अन्य लोग घायल हुए  थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »