23 Apr 2024, 15:13:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी सिंगर ने PM मोदी को दी मारने कि धमकी, दिखा रही सांप-अजगर का डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 11:49AM | Updated Date: Sep 8 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्‍तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। वहीं अब पाकिस्तान की सिंगर राबी पीरजादा ने अजीबो-गरीब वीडियो शेयर कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है। इस वीडियो में पीरजादा सांपों एवं घड़ियाल के साथ नजर आई हैं। वीडियो के अंत में वह एक गीत भी गाती हैं। हालांकि, उनके इस वीडियो का सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ रहा है।
 
ट्विटर पर शेयर इस वीडियो में सिंगर राबी पीरजादा अपने पालतू अजगरों और मगरमच्छ के साथ नजर आ रही है और पीएम नरेंद्र मोदी को इनके जरिये मारने की धमकी दे रही है। इस वीडियो वह अजगर को हाथ में लिए कह रही है, 'आप देख सकते हैं कि भारत के खिलाफ एक कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ तैयार हैं। ये सारे दरअसल, मोदी के लिए हैं। मोदी ने कश्मीरियों को तंग किया है और देखो मैं क्या लेकर आई हूं। तो फिर इनका सामना करने के लिए तैयार रहो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »