26 Apr 2024, 04:12:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 12 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 2:55PM | Updated Date: Sep 7 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजार ए शरीफ। अफगानिस्तान में बाल्ख प्रांत के चामताल जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सरकारी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 तालिबानी आतंकवादी मारे गये। उत्तरी क्षेत्र के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने शनिवार को बताया कि अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को अशांत चामताल जिले और उसके आसपास के इलाके में आतंकवादियों के खात्मे का अभियान चलाया।
 
कल से आज तक 12 सशस्त्र आतंकवादी मारे गये हैं और 17 अन्य घायल हुए हैं। इस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी और अथवा आम आदमी हताहत नहीं हुआ है। तालिबानी आतंकवादियों ने बाल्ख, कुंदूज, बागलान और फराह प्रांत में पिछले 10 दिन से अपनी गतिविधियां और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ तेज कर दी है। तालिबान ने मुठभेड़ की रिपोर्ट पर कोई टिपपणी नहीं की है।      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »