19 Apr 2024, 14:45:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया का संयुक्त राष्ट्र से कर्मचारियों की संख्या कम करने का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 12:18AM | Updated Date: Sep 7 2019 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। उत्तर कोरिया ने ‘विरोधी देशों’ की ओर से मदद का राजनीतिकरण करने  का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र से अपने देश में संगठन के कर्मचारियों की संख्या कम करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डाजुर्रिकि ने पत्रकारों से कहा है कि उत्तर कोरिया की सरकार ने पत्र लिखकर इस संदर्भ में आग्रह करते हुए कहा है कि ‘विरोधी देश’ संयुक्त राष्ट्र की ओर से दी जाने वाली सहायता का राजनीतिकरण करते हैं, इसलिए उसके देश में संगठन की संख्या बल को कम किया जाये। डाजुर्रिक ने कहा कि उत्तर कोरिया से इस मसले पर बातचीत की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय गैरसरकारी संगठनों वर्ष 2018 में 20 लाख से अधिक लोगों तक खाद्य सुरक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य परियोजनाओं समेत मानवीय सहायता पहुंचाई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया में संयुक्त राष्ट्र की  खाद्य, पोषण ,जल  संकट और सुरक्षा परियोजनाओं को जारी रखना बेहद आवश्यक है क्योंकि इस दिशा में फिलहाल ज्यादा नहीं हो पाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »