26 Apr 2024, 03:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भीषण हादसा : स्कूली बच्चों के रिक्शे पर ट्रक पलटने पर 8 बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 3:07PM | Updated Date: Sep 6 2019 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नरवाल। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नरवाल में शुक्रवार को पत्थर से लदा एक ट्रक रिक्शे पर पलट गया जिससे सात बच्चों समेत कम से कम आठ की मौत हो गई। यह हादसा नरवाल इलाके के जफरवाला तहसील में हुआ। प्राप्त विवरण के अनुसार बच्चे रिक्शे पर बैठक अपने स्कूल जा रहे थे और उसी दौरान पत्थर से लदा ट्रक उस पर पलट गया।

पाकिस्तान मीडिया ने बचाव दल के सूत्रों के हवाले से कहा है कि पांच बच्चों और रिक्शा चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »