20 Apr 2024, 11:32:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुर्घटना के बाद समुद्र में गिरा विमान - पायलट ने विंग पर खड़े होकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 12:45PM | Updated Date: Aug 25 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में विमान हादसा हुआ है। दरअसल यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इस विमान के पायलट ने तभी विमान की विंग पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाया। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये घटना अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की है। यहां तटीय क्षेत्र हॉफ मून बे में एक छोटा एयरक्राफ्ट बीई-36 दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था।
 
विमान में पायलट डेविड लेश और उनकी एक दोस्त कायला सवार थीं। हालांकि ये दोनों हादसे में बच गए। जानकारी के मुताबिक विमान के गिरने से पहले दोनों समुद्र में कूद गए थे। इन्हें करीब 30 मिनट बाद कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला। जब विमान गिरा तो पायलट और उनकी दोस्त ने उसी पर खड़े होकर वीडियो बनाया। अब जान बचाने में कामियाब हुए पायलट डेविड लेश का कहना है, "हम बेहद खुशनसीब हैं कि हम दोनों बच  गए, लेकिन पानी कुछ ज्यादा ही ठंडा था।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »