28 Mar 2024, 15:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी कालिमैनटन में होगी इंडोनेशिया की नयी राजधानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 2:13AM | Updated Date: Aug 23 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया अपनी मौजूदा राजधानी जकार्ता को बदल कर बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालिमैनटन प्रांत में स्थांतरण कर सकता है। कृषि और भूमि नियोजन मंत्री सोफ्यान जलील ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो अप्रैल माह में बोर्नियों द्वीप के पूर्वी कालिमैनटन प्रांत में राजधानी बनाने का निर्णय घोषित कर चुके है। बोर्नियो द्वीप पर देश की राजधानी को बनाने के लिए विडोडो की ओर से पिछले सप्ताह औपचारिक रूप से संसद में प्रस्ताव लाया गया। अंतरा न्यूज के हवाले से श्री दजलील ने नयी राजधानी की जगह को लेकर सवाल पर कहा, ‘‘ नयी राजधानी पूर्वी कालिमैनटन में होगी लेकिन आधिकारिक क्षेत्र अभी तय किया जाना है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार को नयी राजधानी के विकास के पहले चरण के निर्माण के लिए लगभग 3,000 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता थी लेकिन अब इस परियोजना का विस्तार 300,000 हेक्टेयर तक किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विकास योजना मंत्री बंबांग ब्रोडजोनगोरो ने जून माह में कहा था कि नयी राजधानी का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू होगा और सरकार वर्ष 2024 तक नई राजधानी बनाने की योजना पर अमल करना चाहती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »