23 Apr 2024, 12:19:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिडनी की सड़क पर अल्लाहू अकबर चिल्लाते हुए युवक ने कई लोगों पर किया चाकू से वार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:00AM | Updated Date: Aug 14 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में भीड़ वाली सड़क पर मंगलवार को एक नकाबपोश युवक चाकू लहराते हुए दौड़ पड़ा और इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, उसने एक महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीन्यर्ड स्टेशन के पास सीबीडी के किंग और क्लियरेंस स्ट्रीट्स पर मंगलवार स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे हुई इस घटना से लोग सकते में आ गए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में चाकू लेकर व्यक्ति जोर से भागता हुआ अल्लाहू अकबर और मुझे गोली मार दो चिल्लाता नजर आ रहा है।

हाथ में चाकू, कपड़े पर खून- इस घटना के गवाह एक शख्स ने बताया कि करीब 20 वर्ष की उम्र का वह सिरफिरा करीब 30 सेंटीमीटर लंबी छुरी पकड़ रखा था। वह लोगों का पीछा करते हुए हमला करने लगा। लोगों जब उसके पागलपन की समझ आई तो कुछ जान बचाकर भागने लगे तो कुछ ने उसे रोकने की कोशिश की। एक ऊबर ड्राइवर ने बताया कि वह सिरफिर उसकी कार के बोनट पर कूद पड़ा। उसके हाथ में चाकू था और शर्ट पर खून के धब्बे लगे थे। एक महिला ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सिरफिरे ने उसके सहकर्मी के बॉयफ्रेंड को चाकू मार दिया। लोगों ने उससे रोकने की कोशिश और कहा, तुम्हें पता भी है कि तुमने चाकू से कितने लोगों को घायल कर दिया है? तुमने दिनदहाड़े कई लोगों को चाकू मारा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »