29 Mar 2024, 01:02:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंध ‘आर्थिक आतंकवाद’: जरिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 11:16AM | Updated Date: Jul 22 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरिफ ने ईरान के खिलाफ लगाये गये अमेरिकी प्रतिबंधों को ‘आर्थिक आतंकवाद’ करार दिया है और कहा है कि यह राजनीतिक रूप से हिंसा प्रेरित है तथा ईरानवासियों के बीच भय पैदा करता है और कानूनी मानदंडों के खिलाफ है। जरिफ ने यह बातें ‘कोऑर्डिनेंटिग ब्यूरो’ की बैठक में कही।
 
बाद में उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आतंकवाद राजनीति उदेश्यों के लिए हिंसा और नागरिकों के बीच भय का उत्पन्न करता है। इस तरह से अमेरिका ‘आर्थिक आतंकवाद’ में संलग्न है। इसे प्रतिबंध नहीं कह सकते हैं क्योंकि ये कानून को लागू करने के लिए तैयार नहीं किया गया है।
 
वास्तव में यह कानून के खिलाफ है।’’उल्लेखनीय है कि ईरान परमाणु समझौते के नाम से प्रसिद्ध संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से गत वर्ष अमेरिका के हटने और उसके द्वारा ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »