28 Mar 2024, 16:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एंटोनियो गुटेरस ने विश्व के नेताओं का किया आह्रान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 3:24PM | Updated Date: Jul 21 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अगले दशक तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 45 फीसदी कटौती करने और 2050 तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 2020 तक राष्ट्रों के स्तर पर निर्धारित योगदान को बढ़ाने के लिए ठोस एवं यर्थाथवादी योजनाओं के साथ 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व नेताओं का आह्रान किया है।
 
भारत और भूटान के लिए संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र के राष्ट्रीय सूचना अधिकारी राजीव चंद्रन ने रविवार को ‘यूनिवार्ता ’को यह जानकारी दी। चंद्रन के अनुसार छह क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी समाधान के लिए जलवायु शिखर सम्मेलन में सरकारें, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, स्थानीय अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठन एक साथ आएंगे। इन छह क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए वैश्विक परिवर्तन, लंबे समय तक चलने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं शहर, कृषि एवं वनों का प्रबंधन एवं महासागर, जलवायु प्रभावों के प्रति अनुकूलता और सार्वजनिक एवं निजी वित्त का प्रबंधन शामिल हैं। 
 
उन्होंने कहा कि 2019 जलवायु शिखर सम्मेलन के मद्देनजर संयुक्त राष्ट महासचिव के विशेष दूत लुइस अल्फांसो डी अल्बा अगले सप्ताह दिल्ली का दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने 2019 जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए पिछले वर्ष लुइस अल्फांसो डी अल्बा को अपना विशेष दूत नियुक्त किया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »