19 Apr 2024, 23:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में विस्फोट, चार की मौत,16 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 12:58PM | Updated Date: Jul 19 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को काबुल यूनिवर्सिटी के बाहर हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मायर ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि, ‘‘काबुल में आज हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये।’’
 
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने फेसबुक पर लिखा कि विस्फोट में यूनिवर्सिटी के पश्चिमी गेट को निशाना बनाया गया। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह सात बजकर 10 मिनट पर हुआ जब मास्टर डिग्री परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्र इकट्टा हुए थे। घायलों में एक लड़की भी शामिल है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »