29 Mar 2024, 17:42:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गाजा में इजरायल की सेना के साथ संघर्ष में 55 फिलीस्तीनी घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 11:04AM | Updated Date: Jul 13 2019 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामल्ला। गाजा में इजरायली सेना के साथ संघर्ष में शुक्रवार को कम से कम 55 फिलीस्तीनी घायल हो गये। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘‘इजरायल की सेना ने 55 लोगों को घायल किया जिसमें से 33 लोग गोली लगने से घायल हुए थे, पूर्वी गाजा पट्टी में रैली के दौरान दो एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हुए।’’
 
मार्च 2018 में शुरू हुए ‘ग्रेट मार्च ऑफ द रिटर्न’ गाजा पट्टी के बड़े प्रदर्शनों के रूप में जाना जाता है। एक साल बाद फिलीस्तीन के प्रदर्शनकारियों का सीमा पर इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष लगातार जारी है, जबकि इजरायल की ओर से गोलीबारी और शुक्रवार को बड़े पैमाने पर हिंसक रैलियां होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »