20 Apr 2024, 06:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन की संसद ने मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते को मंजूर दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:18PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन और इजरायल के बीच हुये मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीए) अंतरराष्ट्रीय समझौते को यूक्रेन की संसद ने मंजूरी दी। यूक्रेन की संसद की आधिकारिक वेबसाइट ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। यूक्रेन के आर्थिक विकास और व्यापार के पूर्व उप मंत्री नताल्या मिकोल्स्काया के अनुसार यह समझौता दोनों देशों के बीच उच्च तकनीकी, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण उपकरण और अन्य उद्योगों में सहयोग को हरी झंडी है।
 
विशेषज्ञों के अनुसार अधिक आयात शुल्क के कारण इजरायल के बाजारों से विशेष रूप से कृषि उत्पाद का आयात बंद कर दिया गया था। यह समझौता यूक्रेन के निर्यातकों के लिए अवसरों और प्रतिस्पर्धी लाभ खोलेगा। दोनों देशों ने 21 जनवरी को इस समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। दोनों देशों की संसद से मंजूरी मिलने के 60 दिनों के भीतर यह समझौता लागू हो जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »