23 Apr 2024, 20:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने सीरिया में नागरिक ठिकानों पर हवाई हमलों की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:12PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उत्तर पश्चिम सीरिया में नागिरकों और चिकित्साकर्मियों पर किये जा रहे हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि मरात अल-नुमान के अस्पताल और नागरिकों को निशाना बनाकर बुधवार को हवाई हमले किये गये।
 
दुजारिक ने कहा कि रूस और तुर्की ने उत्तर पश्चिम सीरिया डी-एस्केलेशन क्षेत्र में हवाई हमले कर सितंबर 2018 इदलिब पर समझौता का उल्लंघन किया है। चिकित्सा सुविधाओं और नागरिक की रक्षा की जानी चाहिए। सीरिया में संघर्षरत सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »