29 Mar 2024, 02:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोल्सोनारो के पुत्र होंगे अमेरिका में ब्राजील के राजदूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:01PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारों के पुत्र एवं सांसद इडुआर्डा अमेरिका में ब्राजील के नये राजदूत हो सकते हैं। बोल्सनारो ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा,‘‘यह मेरे रडार में है। हां, ऐसी संभावना है। वह (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप के बच्चों का मित्र है। वह अंग्रेजी और फ्रेंच बोल लेता है तथा काफी अनुभवी है। मेरे विचार से वह इस पद के लिए सही व्यक्ति है और वाशिंगटन में वह बेहतर काम करेगा।’’
 
इस बीच ग्लोबो न्यूज आउटलेट ने बताया कि बोल्सोनारो ने यह भी कहा कि राजदूत के रूप में उनकी नियुक्ति के बारे में फैसला करना उनके बेटे पर निर्भर करता है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि वह अपनी ओर से अपने बेटे को तुरंत इस पद के लिए चुनने के लिए तैयार हैं। बोल्सनारो ने सुझाव दिया कि उदाहरण के तौर पर यदि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री का बेटा ब्राजील में देश के राजदूत के रूप में काम करेगा, तो उसे दूसरे तरीके से महत्व दिया जाएगा ना कि एक सामान्य राजदूत की तरह।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »